ताजा खबर

मौसम: कल शुष्क और 28-29 को बढ़ेगी ठंड
26-Jan-2026 6:49 PM
मौसम: कल शुष्क और 28-29 को बढ़ेगी ठंड

रायपुर, 26 जनवरी। एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर में स्थित है। 

एक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण हरियाणा और उसके आसपास 1.5 कमी से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। एक फ्रेश पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। 

प्रदेश में कल  27 जनवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान  कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। 28 एवं 29 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान में गिरावट संभावित है जबकि प्रदेश के शेष भागों में न्यूनतम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।


अन्य पोस्ट