ताजा खबर

युवा संसद में सांसद बृजमोहन का संवाद, छात्रों ने पूछे लोकतंत्र से जुड़े सवाल
25-Jan-2026 9:28 PM
युवा संसद में सांसद बृजमोहन का संवाद, छात्रों ने पूछे लोकतंत्र से जुड़े सवाल

बाल श्रम कानून की विसंगतियों पर छात्रों की तार्किक बहस, युवा संसद में गूंजे सामाजिक मुद्दे

रायपुर 25 जनवरी। सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को जे. एन. पाण्डेय स्वामी आत्मानंद हिंदी उत्कृष्ट शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित संभाग स्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। 

इस अवसर पर उन्होंने युवाओं से संवाद करते हुए संसद की कार्यप्रणाली, विधेयक लाने की प्रक्रिया तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना पर विस्तार से जानकारी साझा की और विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुक्त रायपुर संभाग श्री महादेव कावरे एवं संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग श्री संजीव श्रीवास्तव  द्वारा की गई इस प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के 5 जिलों के 255 छात्र छात्राओ ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार धमतरी जिले की टीम को तथा द्वितीय पुरस्कार गरियाबंद जिले की टीम को प्रदान किया गया। सर्वश्रेष्ठ भूमिका स्पीकर का पुरस्कार कीर्ति प्रजापति (धमतरी), सर्वश्रेष्ठ मंत्री गोपाल सेन (रायपुर), सर्वश्रेष्ठ वक्ता पक्ष सागर नागेश (महासमुंद), सर्वश्रेष्ठ वक्ता विपक्ष गोविंद (धमतरी) और सर्वश्रेष्ठ प्रश्नकर्ता फीला कादरी (रायपुर) को मिला।

कार्यक्रम के निर्णायक सेवानिवृत अपर सचिव छत्तीसगढ़ विधानसभा दृश्य  सत्येंद्र तिवारी, एवं  देवेंद्र शर्मा ,  श्रीमती आमना गनी रहीं। वही सचिन सत्य प्रवाह शिक्षण समिति रायपुर  एवं सत्यदेव वर्मा प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल भैंसा निर्णायक मंडल द्वारा यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


अन्य पोस्ट