ताजा खबर

वाहन की ठोकर से लकड़बग्घा की मौत
06-Jan-2026 8:20 PM
वाहन की ठोकर से लकड़बग्घा की मौत

नारायणपुर जिले के बुधवारी बाजार का मामला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जगदलपुर, 6 जनवरी।
नारायणपुर जिले के बुधवारी बाजार में मंगलवार की सुबह एक लकड़बग्घा का शव बरामद किया गया है, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह बुधवारी बाजार में एक लकड़बग्घा का शव देखा गया। ग्रामीणों का कहना था कि शायद लकड़बग्घा जंगल से सडक़ के बीच आया होगा, जिसके चलते अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दिया, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

चूंकि लकड़बग्घा की मौत की खबर वन विभाग को दी गई है, जिसके चलते उसके शव को पीएम के लिए ले जाया गया है, वहीं इस मामले की जांच भी शुरू कर दी गई।


अन्य पोस्ट