ताजा खबर

एआई से 9 एम‌एम पिस्टल के साथ अपनी तस्वीर जनरेट करने वाला हिरासत में
06-Jan-2026 7:46 PM
एआई से 9 एम‌एम पिस्टल के साथ अपनी तस्वीर जनरेट करने वाला हिरासत में

रायपुर, 6 जनवरी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से 9 एम‌एम पिस्टल के साथ अपनी तस्वीर जनरेट करने वाले विशाल नगर हीरानगर निवासी गौरव छतरी को तेलीबांधा पुलिस ने हिरासत में लिया है।

उसकी एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी, जिसमें उसके हाथ में 9 एमएम की पिस्टल दिखाई दे रही थी। 

पूछताछ के दौरान गौरव छतरी ने पुलिस को बताया कि वायरल तस्वीर असली नहीं थी, बल्कि उसने उसे AI की मदद से जनरेट किया था। उसने सोशल मीडिया पर प्रभाव जमाने और खुद को खतरनाक दिखाने के उद्देश्य से यह तस्वीर बनाकर पोस्ट की थी।

इस मामले में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी सचिन सिंह ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जैसे-जैसे इस तरह की तस्वीरें पुलिस के संज्ञान में आएंगी, उन सभी मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट