ताजा खबर
बिलासपुर निगम आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर सीएम कर रहे बैठक
06-Jan-2026 12:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 6 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बिलासपुर नगर निगम एवं आसपास के क्षेत्रों के विकास कार्यों को लेकर बैठक कर रहे हैं। प्रदेश के दूसरे बड़े शहर के रूप में न्यायधानी बिलासपुर के समग्र विकास को लेकर बिंदुवार मंथन हो रहा है ।
बढ़ते शहरीकरण के अनुरूप विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधोसंरचनाओं को समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी सहित क्षेत्रीय विधायक, मुख्य सचिव और विभिन्न विभागीय सचिव समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूए हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


