ताजा खबर
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के साज़िश के मामले में उमर ख़ालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी है. इस पर आरजेडी सांसद मनोज झा ने प्रतिक्रिया दी है.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से मनोज झा ने कहा, "मैं मानता हूं कि एक बात तो स्पष्ट है, जिन लोगों को जमानत मिली (उनके लिए) ये लंबे समय से पेंडिंग चीज़ थी और ट्रायल तो लगभग था ही नहीं."
"ये एक ऐसा क्षण है कि न्यायपालिका को धन्यवाद भी करना चाहिए क्योंकि यह फ़ैसला देश की सबसे बड़ी अदालत से आया है."
उन्होंने उमर ख़ालिद और शरजील इमाम को जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जताते हुए कहा, "मेरा मानना है कि उमर ख़ालिद और शरजील के मामले में भी जो ट्रायल कोर्ट को मामले में तेज़ी लाने का निर्देश दिया गया है...मैं समझता हूं उसके दृष्टिकोण से शायद उन्हें भी न्याय बहुत जल्द मिलेगा."
सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अरविंद कुमार और जस्टिस एनवी अंजारिया की बेंच ने उमर ख़ालिद और शरजील इमाम की ज़मानत याचिका ख़ारिज कर दी, हालांकि पांच अन्य अभियुक्तों को ज़मानत दी है. (bbc.com/hindi)


