ताजा खबर
भारत ने चीन के लोगों के लिए ई-प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिज़नेस वीज़ा (ई-बी-4 वीज़ा) पेश किया है.
इसके लिए चीन के बिज़नेसमैन कुछ ख़ास बिज़नेस गतिविधियों के लिए भारत आने के लिए अप्लाई कर सकते हैं, जिसमें इक्विपमेंट का इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग शामिल है.
चीन में भारतीय दूतावास की वेबसाइट पर ई-बी-4 वीज़ा को लेकर एक एडवाइज़री जारी की गई है.
इसमें बताया गया है कि ये वीज़ा इंस्टॉलेशन और कमीशनिंग, क्वालिटी चेक और ज़रूरी मेंटेनेंस, प्रोडक्शन, आईटी और ईआरपी रैंप-अप, ट्रेनिंग, वेंडर्स को पैनल में शामिल करने के लिए सप्लाई चेन डेवलपमेंट, प्लांट डिज़ाइन जैसी गतिविधियों के लिए अप्लाई किया जा सकता है.
जो भारतीय कंपनियां ई-बी-4 वीज़ा पर चीनी नागरिकों को बुलाना चाहती हैं, वे डिपार्टमेंट फ़ॉर प्रमोशन ऑफ़ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (डीपीआईआईटी) के एनएसडब्ल्यूएस (नेशनल सिंगल विंडो सिस्टम) पोर्टल पर 'लॉगिन-बिज़नेस यूज़र लॉगिन' टैब से रजिस्टर करके अप्लाई कर सकती हैं. (bbc.com/hindi)


