ताजा खबर

एनपीएल 26 के लिए कल से ऑनलाइन पंजीयन
05-Jan-2026 8:18 PM
एनपीएल 26 के लिए कल से ऑनलाइन पंजीयन

इस बार प्रदेशभर के कर्मचारी-अधिकारी ले सकेंगे भाग

नवा रायपुर, 5 जनवरी। नवा रायपुर प्रीमियर लीग (NPL) 2026 का शुभारंभ 13 जनवरी से होगा। आयोजन समिति के निर्णयानुसार इस बार टूर्नामेंट में प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारी एवं अधिकारी भाग ले सकेंगे।

नवा रायपुर प्रीमियर लीग का फाउंडेशन वर्ष 2017 में रखा गया था। 

आयोजन समिति के संयोजक कमल वर्मा ने बताया कि  इस वर्ष एनपीएल के लिए ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इच्छुक प्रतिभागी www.nplcg.in के माध्यम से पंजीयन कर सकते हैं। साथ ही समिति द्वारा इस वर्ष का थीम सॉन्ग भी रिलीज किया जा चुका है, जो खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह का संचार करेगा।


बैठक में जय कुमार साहू सह संयोजक,संतोष कुमार वर्मा सह संयोजक, संजीत शर्मा,राज कुमार सौंधीया,वैभव साहू, सुरेंद्र मार्कण्डेय,सचिन अहिरवार, कृष्णा मेश्राम,अविनाश शर्मा,मुकेश ध्रुव,अमित शर्मा,मनोज सिन्हा, आसाम साहू आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट