ताजा खबर

5 डेज वर्किंग वीक, बैंक अधिकारी कर्मियों का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन
30-Dec-2025 9:19 PM
5 डेज वर्किंग वीक, बैंक अधिकारी कर्मियों का पूरे प्रदेश में प्रदर्शन

रायपुर, 30 दिसंबर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर मंगलवार को देश के साथ सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में भी विशाल प्रदर्शन किया।

इसी कड़ी में राजधानी के मोती बाग़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक परिसर पर सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने नारेबाजी के साथ  प्रदर्शन किया ।
इस प्रदर्शन में 800 से अधिक बैंक कर्मचारियों ने भाग लिया जिसमे महिला साथी काफी संख्या में थीं। प्रदेश के 15‌ शहरों में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार और वित्त मंत्रालय के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 5 दिवसीय कार्य बैंकों में शीघ्र लागू करने की अपील की।

पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग प्रमुखः UFBU के अनुसार यह आंदोलन एक प्रमुख और लंबे समय से लंबित मांग पर केंद्रित रहा, बैंकरों के लिए पांच दिवसीय कार्य सप्ताह का तत्काल कार्यान्वयन। यह मांग मार्च 2024 में हस्ताक्षरित अंतिम वेतन समझौते/संयुक्त नोट में स्पष्ट रूप से स्वीकार की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। दो साल होने को, फिर भी नहीं हुआ अमलः बैंक कर्मचारियों का कहना है कि समझौते को हुए लगभग दो साल पूरे होने वाले हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।

यूनियन ने चेतावनी दी की मांगों पर जल्द फैसला नहीं हुआ तो जनवरी  के तीसरे सप्ताह में देशव्यापी हड़ताल होगी। आज के प्रदर्शन में  वाय. गोपाल कृष्णा ,विजय बक्शी, सुरेश बानी, मिलिंद माटे, वी के उपाध्याय, निलेश कुमार मण्डावी, प्रकाश, पालित, अमरिंदर सिंह, सुश्री स्वाति थावरे, सुश्री प्रियंका बर्धन, सुश्री पूजा अग्रवाल, अनिश दल्ला आदि पदाधिकारी उपस्थित थे ।


अन्य पोस्ट