ताजा खबर

पत्रकारिता विवि के कुलपति चयन के लिए बनी कमेटी
30-Dec-2025 9:05 PM
पत्रकारिता विवि के कुलपति चयन के लिए बनी कमेटी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 30 दिसंबर।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के कुलपति चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस कड़ी में तीन सदस्यीय चयन समिति बनाई गई है।

कमेटी में रविवि के कुलपति प्रो सच्चिदानंद शुक्ला, संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति श्रीनिवास वरखेड़ी, और पत्रकार हितेश शंकर सदस्य हैं। कमेटी एक से अधिक नाम का पैनल राज्यपाल को देंगे। इनमें से किसी एक नाम पर राज्यपाल मुहर लगाएंगे।


अन्य पोस्ट