ताजा खबर
16 ग्राम हेरोइन के साथ दंपति गिरफ्तार, पंजाब से लेकर आया था पति
30-Dec-2025 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 दिसंबर। पुलिस ने हेरोइन (चिट्टा) के सप्लायर पति पत्नी जोधा सिंग एवं हरप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। इनसे 16.01 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोईन 2 मोबाइल जब्त किया गया। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अंतर्गत LIG 02/20 निवासी हरप्रीत कौर हेरोईन (चिट्टा) बिक्री हेतु रखी है।
इस पर रेड कर रंगे हाथ पकड़ा। घर का तलाशी में उनके पलंग के दराज में एक प्लास्टिक जिपर थैली में हेरोइन (चिट्टा) मिला। पूछताछ में उसने बताया कि पति जोधा सिंग पंजाब से लेकर आया था। दोनों को गिरफ्तार कर हेरोईन वजन 16.01 ग्राम कीमत करीबन 3,20,000/- रूपए व 01 मोबाईल कीमत 15,000/- रूपये को जप्त किया गया। जोधा सिंग भी उसी समय घर आया उसे भी गिरफ्तार किया गया। दोनों पर धारा- 21(B) NDPS ACT दर्ज किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


