ताजा खबर

हड़ताल की वजह से दिसंबर का वेतन 1 के बाद ही मिलेगा
30-Dec-2025 8:01 PM
हड़ताल की वजह से दिसंबर का वेतन 1 के बाद ही मिलेगा

रायपुर, 30 दिसंबर। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को दिसंबर के वेतन के लिए 1-2 जनवरी का इंतजार करना होगा। अब तक हर माह का वेतन 30-31 तारीख को क्रेडिट होती रही है।  इस माह यह पेचीदगी कोषालय अमले के हड़ताल पर होने की वजह से आई है। यह हड़ताल कल तक जारी रहेगी। 

जानकारों ने बताया कि क‌ई विभागों में तो पे बिल भी नहीं बनाया है। कल हड़ताल खत्म होने पर सभी परसों ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद विभागों में पे बिल तैयार और कोषालय मंजूर करेंगे। यही स्थिति मंत्रालय अमले के सामने भी यही स्थिति है। वहीं फील्ड अमले को अगले सप्ताह तक इंतजार करना होगा।


अन्य पोस्ट