ताजा खबर

ख़ालिदा ज़िया के निधन पर राहुल गांधी और ममता बनर्जी ने दुख जताया
30-Dec-2025 6:45 PM
ख़ालिदा ज़िया के निधन पर राहुल गांधी और ममता बनर्जी ने दुख जताया

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख नेता बेग़म ख़ालिदा ज़िया के निधन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी दुख जताया है.

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेग़म ख़ालिदा ज़िया के निधन से दुखी हूं. उन्होंने सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे करियर के दौरान बांग्लादेश की राजनीतिक में अहम भूमिका निभाई है. उनके परिवार, समर्थकों और बांग्लादेश की जनता के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं.”

वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा,

“बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और प्रमुख सार्वजनिक नेता बेग़म ख़ालिदा ज़िया के निधन से दुखी हूं. मैं उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें चाहने वालों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करती हूं.” (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट