ताजा खबर

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'ममता बनर्जी बीएसएफ़ के लिए ज़मीन क्यों नहीं दे रही हैं'
30-Dec-2025 6:44 PM
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'ममता बनर्जी बीएसएफ़ के लिए ज़मीन क्यों नहीं दे रही हैं'

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ़्रेंस की. वह कल यानी सोमवार को तीन दिन के दौरे पर पश्चिम बंगाल पहुंचे थे.

घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि, “जब तक फ़ेंसिंग नहीं होती, तब तक बीएसएफ़ सुरक्षा नहीं कर सकती. फ़ेंसिंग के लिए राज्य सरकार को बीएसएफ़ को ज़मीन देनी होगी.”

उन्होंने कहा, “इसके लिए मैंने ममता बनर्जी को सात पत्र लिखे हैं. पिछले छह सालों में गृह सचिव ने पश्चिम बंगाल आकर चीफ़ सेक्रेटरी से तीन बार बैठक की है.”

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि ज़मीन देने में उन्हें किस बात का डर है. क्या उनकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं है? क्या वे घुसपैठ होने देना चाहते हैं?

इसके अलावा उन्होंने राज्य में महिला सुरक्षा को भी बड़ा मुद्दा बताया.

वहीं 2026 के चुनाव से पहले मंदिर और मस्जिद की राजनीति शुरू होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि, “मंदिर और मस्जिद की राजनीति टीएमसी से निकले हुए विधायक कर रहे हैं और तृणमूल कांग्रेस कर रही है."

उन्होंने कहा कि सवाल तो सही हैं, लेकिन उसका एड्रेस ग़लत है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट