ताजा खबर
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए 140 से ज़्यादा देशों को भेजा गया न्योता, चीन भी शामिल
30-Dec-2025 6:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
इलेक्ट्रॉनिक्स और इनफ़ॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय के सचिव एस कृष्णन ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ़ेंस में बताया कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के लिए 140 से ज़्यादा देशों को न्योता भेजा गया है.
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में 100 से अधिक देशों के शामिल होने की उम्मीद है.
उनके मुताबिक़, फ़्रांस के राष्ट्रपति ने अपने देश की मौजूदगी की पुष्टि कर दी है और कई अन्य देशों के नेताओं से भी सहमति मिलने की उम्मीद है.
सचिव ने यह भी बताया कि चीन को भी इस समिट के लिए औपचारिक न्योता भेजा गया है.
एस कृष्णन ने कहा कि इस कार्यक्रम में कई बड़ी कंपनियों के सीईओ ने भी शामिल होने की पुष्टि की है, जिनमें डीपमाइंड, एंथ्रॉपिक और एडोबी शामिल हैं. इसके अलावा बिल गेट्स के भी इस कार्यक्रम में आने की पुष्टि हुई है. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


