ताजा खबर
शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता और सांसद संजय राउत ने आज निकाय चुनाव को लेकर प्रेस कॉन्फ़्रेंस की.
इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- “क्या ज़रूरत है यहां मुंबई में मोदी जी को आने की? क्या यहां की बीजेपी और यहां के मुख्यमंत्री सक्षम नहीं हैं? योगी आदित्यनाथ क्यों आ रहे हैं, उनका यहां से क्या संबंध है? और भी राज्यों के मुख्यमंत्री आएंगे. यहां आप माहौल ख़राब करना चाहते हैं.”
उन्होंने कहा, “आज किसी ने कहा कि मुंबई में सिर्फ़ ‘जय श्री राम’ का नारा चलेगा, लेकिन हम मानते हैं कि मुंबई में सिर्फ़ ‘जय महाराष्ट्र’ का नारा चलेगा. और यहां नारा चलेगा तो ‘जय भवानी, जय शिवाजी’ का.”
उन्होंने आगे कहा, “योगी आदित्यनाथ जैसे लोगों को यहां लाकर आप अपनी कमज़ोरी दिखा रहे हैं. आपके पास ताक़त नहीं है. इसलिए हर प्रांत के मुख्यमंत्रियों या मंत्रियों को लाकर यहां चुनाव लड़ना चाहते हो.” (bbc.com/hindi)


