ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
कोरबा, 30 दिसंबर। कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी नहर के तीन नंबर गेट के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब नहर की सफाई के दौरान एक साल से कम उम्र के मासूम बच्चे का शव पानी में तैरता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार एनटीपीसी नहर में नियमित रूप से सफाई कार्य चल रहा था। इसी दौरान सफाई कर्मी की नजर पानी में तैरते एक बच्चे के शव पर पड़ी। कर्मी ने तुरंत आसपास मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलने पर दर्री थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल मृत बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा


