ताजा खबर

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, छह-सात लोगों के मरने की आशंका
30-Dec-2025 12:33 PM
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बस खाई में गिरी, छह-सात लोगों के मरने की आशंका

देहरादून, 30 दिसंबर। उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के भिकियासैण क्षेत्र में मंगलवार को एक बस के खाई में गिर जाने से उसमें सवार छह—सात व्यक्तियों की मृत्यु होने की आशंका है ।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बस भिकियासैंण से नैनीताल जिले के रामनगर जा रही थी और रास्ते में विनायक के पास वह खाई में गिर गयी ।

उसने बताया कि हादसे के वक्त बस में करीब 17—18 यात्री सवार थे जिनमें से छह—सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु होने की आशंका है ।

एसडीआरएफ के अनुसार, घायलों को खाई से निकालकर उपचार के लिए भिकियासैंण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। (भाषा)


अन्य पोस्ट