ताजा खबर
NARENDRA MODI/X
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया के निधन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और उनके साथ हुई एक मुलाक़ात को याद किया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, "बीएनपी प्रमुख बेगम ख़ालिदा ज़िया के निधन की ख़बर से गहरा दुख हुआ है."
उन्होंने कहा, "उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं. ईश्वर उनके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति दे."
प्रधानमंत्री ने कहा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में 'देश के विकास' और 'भारत-बांग्लादेश संबंधों को मज़बूत' करने में उनके अहम योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.
उन्होंने कहा, "मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी मुलाक़ात याद है. हमें उम्मीद है कि उनका दृष्टिकोण और विरासत हमारे आपसी साझे संबंधों को आगे भी दिशा देती रहेगी."
बांग्लादेश की पूर्व और पहली महिला प्रधानमंत्री ख़ालिदा ज़िया का 80 साल की उम्र में मंगलवार सुबह छह बजे निधन हो गया. (bbc.com/hindi)


