ताजा खबर

कालेज प्राचार्य के साथ चार सहायक प्राध्यापक निलंबित
29-Dec-2025 9:41 PM
कालेज प्राचार्य के साथ चार सहायक प्राध्यापक निलंबित

पीएम उषा मद के उपयोग में गड़बड़ी पर कार्रवाई 

रायपुर, 29 दिसंबर। महासमुंद के शासकीय महाविद्यालय लोहारकोट में जेम पोर्टल से सामग्री क्रय और पीएम उषा मद के उपयोग में गड़बड़ी मिलने पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। उच्च शिक्षा विभाग ने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस.एस. तिवारी  चार असिस्टेंट प्रोफेसरों को भी आर्थिक अनियमितता और नियमों के उल्लंघन के आरोप में निलंबित किया गया है। सरकारी आदेश के अनुसार, प्राचार्य डॉ. एस.एस. तिवारी द्वारा पीएम उषा मद से आबंटित राशि का उपयोग और जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री खरीद में आर्थिक अनियमितता पाई गई है।
निलंबित चार असिस्टेंट प्रोफेसर का नाम और पद निम्नलिखित हैं: डॉ. सीमा अग्रवाल, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, पिथौरा डॉ. बृहस्पत सिंह विशाल, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, पिथौरा  पीठी सिंह ठाकुर, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, पिथौरा डॉ. एस.एस. दीवान, सहायक प्राध्यापक, शासकीय महाविद्यालय, पिथौरा इन सभी असिस्टेंट प्रोफेसरों को भी निलंबन अवधि के दौरान मुख्यालय के रूप में क्षेत्रीय अपर संचालक, कार्यालय रायपुर, छत्तीसगढ़ में तैनात किया गया है।


अन्य पोस्ट