ताजा खबर
न्यू ईयर पार्टियां हर हाल में 12.30 बजे खत्म करनी होंगीं
29-Dec-2025 8:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
एसएसपी ने होटल, रेस्टोरेंट,ढ़ाबा, फार्म हाउस बार संचालकों को कड़े निर्देश
रायपुर, 31 दिसंबर। 1- जनवरी की दरम्यानी रात नववर्ष के आयोजनों के मद्देनजर आज एसएसपी लाल उमेद सिंह ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढ़ाबा, फार्म हाउस एवं बार संचालकों की बैठक ली। बैठक में सभी एएसपी सीएसपी डीएसपी भी मौजूद रहे।
डा सिंह ने बैठक में संचालकों को ये निर्देश दिये- समस्त कार्यक्रम की अनिवार्य रूप से अनुमति लेंगे।साथ ही कार्यक्रम में कितने व्यक्ति शामिल हो रहे है, कौन सेलीब्रेटी है तथा किस प्रकार का कार्यक्रम है, की जानकारी भी अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाये, साथ ही ऐसे समस्त संस्थानों में अनिवार्य रूप से सी.सी.टी.व्ही. कैमरे लगे होने चाहिये।
सभी बार/होटल/कैफे/ढ़ाबा/रेस्टॉरेंट/फार्म हाउस के संचालक आवश्यक रूप से न्यायलयों के मानको का पालन करेंगे।समस्त कार्यक्रम में डी.जे. पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही रात्रि 10ः00 बजे के बाद किसी प्रकार साउंड सिस्टम ना बजाया जाये।
वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था रखीं जाये, मुख्य मार्ग अथवा सर्विस रोड में वाहनों की पार्किंग ना किया जाये जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो।
आउटर के सभी बार/होटल/ढाबा/फार्म हाउस आवश्यक तौर पर नववर्ष के दिन रात्रि 12.00 से 12.30 बजे तक बंद करना होगा।*
ऐसे कोई भी संस्थान बिना लायसेंस के शराब ना परोसे अथवा आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही की जायेगी।
ऐसे संस्थानों के बाहर सार्वजनिक स्थानों अथवा कार के अंदर बैठकर लोगों को शराब का सेवन ना कराया जाये, पाये जाने पर कार्यवाही की जाएगी।*
कार्यक्रम के दौरान हुडदंग ना हो एवं किसी भी प्रकार का सूखा नशा पदार्थ पाये जाने पर ऐसे संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करने के साथ ही उनका लायसेंस भी निरस्त किया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान संचालक स्वयं सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही सुरक्षा गार्ड रखें।
संचालक किसी भी कार्यक्रम का क्षमता से अधिक पास जारी ना करें ताकि हुडदंग व अव्यस्था की स्थिति निर्मित हो।
31 की रात रायपुर पुलिस द्वारा व्ही.आई.पी. रोड सहित अन्य मुख्य मार्गो में चेकिंग पाईंट लगाकर शराब का सेवन कर वाहन चलाने वालों की ब्रेथएनालाईजर से जांच की जाएगी, जो भी व्यक्ति शराब पीकर वाहन चलाते पाये जाएंगे ऐसे के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


