ताजा खबर

'अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न' के पाकिस्तानी दावे पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब
29-Dec-2025 7:47 PM
'अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न' के पाकिस्तानी दावे पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

भारत में 'अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न', 'क्रिसमस के दौरान हुई तोड़फोड़' और 'मुसलमानों के ख़िलाफ़ हिंसा' को लेकर पाकिस्तान की ओर से जारी किए गए बयान पर भारत ने प्रतिक्रिया दी है.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर पाकिस्तान के दावे को ख़ारिज कर दिया है.

भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "हम ऐसे देश की ओर से की गई टिप्पणी को ख़ारिज करते हैं, जिसका इस मामले में बहुत ख़राब रिकॉर्ड है."

"पाकिस्तान में अलग-अलग धर्मों से जुड़े अल्पसंख्यकों का भयावह और सुनियोजित उत्पीड़न एक प्रमाणित तथ्य है. उंगली उठाने से इस सच्चाई को छिपाया नहीं जा सकता."

पाकिस्तान ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा था कि 'भारत में अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न गहरी चिंता का विषय है.'

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, "हाल के दिनों में क्रिसमस के दौरान हुई निंदनीय तोड़फोड़ की घटनाएं, मुसलमानों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे कथित राज्य प्रायोजित अभियानों, उनके घरों को ढहाए जाने और बार-बार लिंचिंग की घटनाओं ने डर और अलगाव की भावना को और बढ़ाया है."

पाकिस्तान के बयान में ख़ासतौर पर मोहम्मद अख़लाक़ की लिंचिंग के मामले का ज़िक्र करते हुए कहा गया कि इसमें दोषियों को जवाबदेही से बचाने की कोशिश की गई.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट