ताजा खबर
मुठभेड़ : एक नक्सली के मारे जाने व हथियार बरामद होने की खबर
19-Dec-2025 2:21 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बीजापुर, 19 दिसंबर। आज सुबह से बीजापुर डीआरजी की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। एक नक्सली के मारे जाने व हथियार बरामद होने की खबर है।
बीजापुर जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के इन्द्रावती के जंगल और पहाड़ी इलाकों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर जिला रिज़र्व गार्ड (डीआरजी) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान शुक्रवार 19 दिसंबर की सुबह से बीजापुर डीआरजी की टीम और नक्सलियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होने की खबर है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने तथा मौके से एक .303 रायफल बरामद किए जाने की खबर है।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। सुरक्षाबलों द्वारा इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


