ताजा खबर

काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में रेल कार्य, 7 ट्रेनें रद्द, दो बदले मार्ग और देर से चलेंगीं
19-Dec-2025 11:45 AM
काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन में रेल कार्य, 7 ट्रेनें रद्द, दो बदले मार्ग और देर से चलेंगीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बिलासपुर, 19 दिसंबर। दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में काजीपेट–बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन और नई लाइन की कमीशनिंग के लिए प्री-एनआई और एनआई कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से जुड़ी कई यात्री गाड़ियों के संचालन पर असर पड़ेगा। कुछ ट्रेनें रद्द रहेंगी, कुछ का मार्ग बदला गया है, जबकि एक ट्रेन देरी से रवाना होगी।

इन ट्रेनों का संचालन बताई गई तिथियों में रद्द किया गया है। कोरबा–कोच्चुवेली एक्सप्रेस (22647) 28 व 31 जनवरी तथा 4, 7, 11 व 14 फरवरी 2026, कुल 6 फेरे रद्द। कोच्चुवेली–कोरबा एक्सप्रेस (22648) 26 व 29 जनवरी तथा 2, 5, 9 व 12 फरवरी 2026,  6 फेरे रद्द। सिकंदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस (07005) 26 जनवरी तथा 2 व 9 फरवरी 2026,  3 फेरे रद्द। रक्सौल–सिकंदराबाद एक्सप्रेस (07006), 29 जनवरी तथा 5 व 12 फरवरी 2026 कुल 3 फेरे रद्द। पटना–चर्लपल्ली एक्सप्रेस (03253)-26, 28 जनवरी तथा 2, 4, 9 व 11 फरवरी 2026, कुल 6 फेरे रद्द। चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस (07255) 28 जनवरी तथा 4 व 11 फरवरी 2026, 3 फेरे रद्द। चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस (07256) 30 जनवरी तथा 6 व 13 फरवरी 2026 को यानि 3 फेरे रद्द रहेगी।

इसके अलावा 27 जनवरी तथा 3, 10 व 13 फरवरी 2026 को कोरबा से यशवंतपुर जाने वाली ट्रेन 12251  काचीगुडा–निज़ामाबाद जं.–मुदखेड़ जं.–पिंपलखुटी–नागपुर–दुर्ग–बिलासपुर होते हुए सिकंदराबाद पहुंचेगी। साथ ही दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17008) 11 फरवरी 2026 को यह ट्रेन निर्धारित समय से 1 घंटा 15 मिनट देरी से रवाना होगी।


अन्य पोस्ट