ताजा खबर

ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी
19-Dec-2025 8:50 AM
ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने रचा इतिहास, पहली बार जीती सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी

विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन की कप्तानी में झारखंड ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी जीत ली है.

ईशान किशन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफ़ी के फ़ाइनल में 49 गेंदों पर 101 रनों की आक्रामक पारी खेली. पुणे में खेले गए फ़ाइनल में झारखंड ने हरियाणा को 69 रन से हराकर अपना पहला टी20 ख़िताब जीता.

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए झारखंड ने 3 विकेट पर 262 रन बनाए. झारखंड की पारी में कुल 20 छक्के लगे.

ईएसपीएन क्रिकइन्फ़ो के मुताबिक़, ईशान किशन टूर्नामेंट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे और सबसे अधिक छक्के भी उन्होंने ही लगाए.

फ़ाइनल में अपनी शतकीय पारी के दौरान ईशान ने 10 छक्के और 6 चौके लगाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा ने पावरप्ले के अंदर अपने शीर्ष तीन विकेट गंवा दिए. आख़िर में हरियाणा की टीम 18.3 ओवर में 193 रन पर ऑल आउट हो गई.(bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट