ताजा खबर
टिकटॉक की चीनी मूल कंपनी बाइटडांस ने अमेरिका और दुनिया भर के निवेशकों के साथ समझौते किए हैं. समझौते के तहत अमेरिका में कारोबार का बड़ा हिस्सा बेचा जाएगा.
टिकटॉक के प्रमुख ने गुरुवार को कर्मचारियों को यह जानकारी दी.
मुख्य कार्यकारी शौ ज़ी च्यू की ओर से भेजे गए एक मेमो के मुताबिक़, बनने वाले जॉइंट वेंचर का आधा हिस्सा निवेशकों के एक समूह के पास होगा. इसमें ओरेकल, सिल्वर लेक और अमीराती निवेश कंपनी एमजीएक्स शामिल हैं.
यह सौदा 22 जनवरी को पूरा होने की उम्मीद है. इसके साथ ही अमेरिका की ओर से राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के चलते बाइटडांस पर अमेरिकी कारोबार बेचने के लिए बनाए जा रहे दबाव का सिलसिला ख़त्म हो जाएगा.
यह समझौता सितंबर में सामने आए प्रस्ताव के अनुसार है. उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस क़ानून को कुछ समय के लिए टाल दिया था, जिसके तहत टिकटॉक को न बेचने पर ऐप पर प्रतिबंध लगाया जाना था. (bbc.com/hindi)


