ताजा खबर
काजीपेट-बल्लारशाह के बीच निर्माण कार्य, कई ट्रेनें फिर रद्द, बदले रूट पर
18-Dec-2025 10:07 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 दिसंबर। काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच प्री-एनआई व एनआई का कार्य किया जायेगा । इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबन्धित कुछ यात्री ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जो इस प्रकार हैः-
रद्द होने वाली गाडियां:-
28 व 31 जनवरी तथा 04, 07, 11 व 14 फरवरी को 22647 कोरबा-तिरुवनंतपुरम उत्तर (कोच्चुवेली) एक्सप्रेस 06 फेरे के लिए रद्द ।
26, 29 जनवरी तथा 02, 05, 09 व 12 फरवरी को 22648 कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस एक्सप्रेस 06 फेरे के लिए रद्द ।
26 जनवरी तथा 02 एवं 09 फरवरी को 07005 सिकंदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस 03 फेरे के लिए रद्द ।
29 जनवरी तथा 05 एवं 12 फरवरी को 07006 रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द रहेगी।
26, 28 जनवरी, तथा 02, 04, 09 एवं 11 फरवरी को 03253 पटना -चर्लपल्ली एक्सप्रेस 06 फेरे रद्द ।
28 जनवरी, तथा 04 एवं 11 फरवरी को 07255 चर्लपल्ली–पटना एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द ।
30 जनवरी, तथा 06 एवं 13 फरवरी को 07256 चर्लपल्ली –पटना एक्सप्रेस 03 फेरे रद्द ।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाड़ी : –
01) 27 जनवरी, तथा 03, 10 एवं 13 फरवरी को 12251 यसवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस काचीगुडा-निज़ामाबाद जंक्शन-मुदखेड़ जंक्शन-पिंपल खुटी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर के रास्ते सिकंदराबाद पहुंचेगी ।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी :–
01) 11 फरवरी को 17008 दरभंगा-सिंदराबाद एक्सप्रेस 01 घंटे 15 मिनिट देरी से रवाना होगी ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


