ताजा खबर

फार्म हाउस में रेव पार्टी कर रहे 15 युवक, 7 युवतियां गिरफ्तार
18-Dec-2025 7:05 PM
फार्म हाउस में रेव पार्टी कर रहे 15 युवक, 7 युवतियां गिरफ्तार

फार्म का संचालक भी पकड़ा गया 
 
रायपुर, 18 दिसंबर। देर रात फार्म हाउस में रेव पार्टी कर हुल्लड़ बाजी करने वाले 22 युवक  युवतियों को विधानसभा पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये लोग पुराने विधानसभा इलाके के पिरदा स्थित जे डी फार्म हाउस में पार्टी कर रहे थे। इनमें  15 युवक एवं 7 लड़कियां शामिल हैं।
 
इनके साथ ही जे डी फार्म के संचालक अमन दुलानी पिता निर्मल दुलानी 29 निवासी डॉल्फिन प्लाजा दलदल सिवनी  को  भी गिरफ्तार किया गया है।
 
फार्म हाउस के आसपास के लोगों ने पुलिस को पार्टी की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया गया कि कुछ लड़के एवं लड़कियां पार्टी करते हुए हुल्लड़ बाजी कर रहे थे। इन्हें पुलिस टीम द्वारा समझाईश देने एवं शांत कराने का प्रयास करने पर भी पुलिस की मौजूदगी में हुल्लड़ करने लगे जिससे अशांति  का माहौल हो गया था। और 15 लड़के एवं 07 लड़कियों सहित कुल 22 लोगों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया। 
 
गिरफ्तार
 
(01) देवेन्द्र साहू पिता परसराम साहू उम्र 27 साल निवासी टेकारी ।
 
(02) गौरव जोशी पिता दिनेश्वर जोशी उम्र 28 साल निवासी करबला पारा चौबे कालोनी आजाद चौक जिला ।
 
(03) वैभव पाठक पिता सियाराम पाठक उम्र 20 साल निवासी चंगोराभाठा गणपति विहार कालोनी थाना डीडी नगर।
 
(04) मनीष वर्मा पिता गणेश वर्मा उम्र 26 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर ।
 
*(05) निखिल वर्मा पिता द्वारिका वर्मा उम्र 21 साल निवासी कुन्दरा पारा मांढर विधानसभा *
 
(06) जय प्रकाश महेश्वरी पिता सगुनदास महेश्वरी उम्र 19 साल निवासी भुरकोनी थाना  विधानसभा ।
 
(07) दीपक धीवर पिता संजय धीवर उम्र 28 साल निवासी छपोरा थाना विधानसभा।
 
(08) विकास दास मानिकपुरी पिता विरेन्द्र दास मानिकपुरी उम्र 28 साल निवासी कुन्द्रापारा शुक्रवारी बाजार गुढियारी ।
 
(09) रितिक मिश्रा पिता ज्ञानेन्द्र मिश्रा उम्र 25 साल निवासी जीवन विहार तेलीबांधा।
 
(10) रुपेन्द्र सिंह ठाकुर पिता कुबेर सिंह ठाकुर उम्र 27 साल निवासी प्रोफेशर कालोनी सादना भवन के पास थाना पुरानी बस्ती ।
 
(11) तरनजीत प्रित सिंह पिता इंदर पाल सिंह उम्र 22 साल निवासी महावीर नगर थाना न्यू राजेन्द्र नगर।
 
(12) आलोक धर दीवान  25 साल निवासी प्रोफेसर कालोनी थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।
 
(13) शिवम आर्या  28 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा ।
 
(14) हरिओम दूबे पिता लक्ष्मीकांत दूबे उम्र 26 साल निवासी जीवन विहार कालोनी तेलीबांधा।
 
(15) देवांश ठाकुर पिता टिकेन्द्र ठाकुर उम्र 23 साल निवासी सुंदर नगर थाना डी डी नगर ।
 
(16)  07 युवतियां।

अन्य पोस्ट