ताजा खबर

मनरेगा का नाम बदलने पर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये कहा
18-Dec-2025 6:38 PM
मनरेगा का नाम बदलने पर विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन, मल्लिकार्जुन खड़गे ने ये कहा

विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में मनरेगा का नाम बदलने पर विरोध प्रदर्शन किया है. इस दौरान कई बड़े नेता भी मौजूद रहे.

केंद्र सरकार ने नए अधिनियम को 'विकसित भारत गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण)' यानी 'वीबी- जी राम जी' नाम दिया है.

मनरेगा और केंद्र सरकार के नए अधिनियम में नाम के अलावा भी कई बदलाव किए गए हैं और विपक्षी दल सरकार के इस फ़ैसले का विरोध कर रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह विषय मनरेगा में बदलाव करने या उसका नाम बदलने का नहीं है.

उनका कहना है कि हमारे द्वारा जिस काम करने के अधिकार को दिया गया था उसे छीना जा रहा है.

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "ये मुद्दा बहुत बड़ा है और ग़रीब लोगों के लिए, ख़ासकर जो पिछड़े, दलित वर्ग के लोग काम करते थे, उनके बहुत बड़ा मुश्किल है."

उन्होंने कहा, "इसके ख़िलाफ़ हम लड़ेंगे, सड़क पर उतरेंगे और सभी जिलों और राज्यों में इसके ख़िलाफ़ आंदोलन होगा. यह नाम का प्रश्न नहीं है बल्कि यह अधिकारों के बारे में है." (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट