ताजा खबर

जावेद अख़्तर ने हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग की, पर्दा प्रथा पर भी बोले
18-Dec-2025 6:33 PM
जावेद अख़्तर ने हिजाब विवाद पर नीतीश कुमार से माफ़ी की मांग की, पर्दा प्रथा पर भी बोले

गीतकार जावेद अख़्तर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मुस्लिम महिला डॉक्टर का हिजाब खींचने पर उनसे 'बिना शर्त माफ़ी' की मांग की है.

इसके साथ ही उन्होंने पर्दा प्रथा पर अपने विचार भी रखे.

जावेद अख़्तर ने एक्स पर लिखा, "जो लोग मुझे थोड़ा बहुत भी जानते हैं, वे यह जानते हैं कि मैं पर्दे की पारंपरिक सोच के ख़िलाफ़ कितना हूं. लेकिन इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि मुस्लिम महिला डॉक्टर के साथ नीतीश कुमार ने जो कुछ किया, मैं उसे स्वीकार कर सकता हूं."

उन्होंने कहा, "मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं. नीतीश कुमार को उस महिला से बिना शर्त माफ़ी मांगनी चाहिए."

दरअसल, इस विवाद के बढ़ने पर नीतीश कुमार का समर्थन करने वाले सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि जावेद अख़्तर भी पर्दे का विरोध करते हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट