ताजा खबर
लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास हुए ब्लास्ट के मामले में एनआईए ने एक और गिरफ़्तारी की
18-Dec-2025 6:32 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दिल्ली के लाल क़िला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में हुए धमाके से जुड़े मामले में एनआईए ने एक और व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है.
इससे पहले इस मामले में अन्य लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.
बीते महीने 10 नवंबर को हुए इस धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे.
एनआईए के मुताबिक़, गिरफ़्तार व्यक्ति यासिर अहमद डार जम्मू-कश्मीर के शोपियां के रहने वाले हैं. एजेंसी ने यासिर को दिल्ली से पकड़ा है.
जांच एजेंसी के मुताबिक़, कार बम धमाके की साज़िश में यासिर की सक्रिय भूमिका थी. जांच में यह भी पता चला है कि यासिर का इस मामले के अन्य अभियुक्तों से क़रीबी संपर्क था. इनमें धमाके को अंजाम देने वाले उमर उन नबी और मुफ़्ती इरफ़ान भी शामिल हैं. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


