ताजा खबर
सावित्री की नियुक्ति करने पर भाजपा अजा वर्ग से माफी मांगे- बैज
18-Dec-2025 5:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 18 दिसंबर । भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा में महिला नेत्री सावित्री जगत की शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति को रद्द किया है। सावित्री को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का समर्थन मिला है। इससे पहले बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कंडेय ने शहर अध्यक्ष रमेश ठाकुर को लिखे पत्र में सूचित किया था कि यह नियुक्ति त्रुटिवश होने के कारण रद्द की गई है। सावित्री जगत, पिछले कई समय से भाजपा में सक्रिय रहीं है। इस पर बैज ने कहा कि एक अनुसूचित जाति (SC) महिला की नियुक्ति आधे घंटे के भीतर ही हटा दी गई। भाजपा नहीं चाहती कि अनुसूचित जाति की महिलाओं को नियुक्ति मिले। उन्होंने कहा कि नियुक्ति कर हटाना समाज का अपमान है। भाजपा को समाज से माफी मांगनी चाहिए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


