ताजा खबर

बीमा अमले ने मनाया पेंशनर्स दिवस,95 की पेंशन योजना लागू करने की मांग
18-Dec-2025 4:46 PM
बीमा अमले ने  मनाया पेंशनर्स दिवस,95 की पेंशन योजना लागू करने की मांग

छत्तीसगढ़' संवाददाता 

रायपुर, 18 दिसंबर । बुधवार को  आल इंडिया इंश्योरेंस पेंशनर्स एसोसिएशन के आव्हान पर देश भर में एलआईसी एवं आम बीमा निगम से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने पेंशनर्स दिवस मनाया।इस मौके पर सभा, प्रदर्शन एवं अन्य कार्यवाहियों के माध्यम से पेंशन में सुधारों की अपनी मांगों को बुलंद किया l  एल आई सी मंडल कार्यालय के समक्ष आयोजित सभा एवं प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पेंशनर्स के साथ सेवारत बीमा कर्मचारी भी शामिल हुए l इस अवसर पर राष्ट्रीयकृत बीमा उद्योग में सभी लोगों को 1995 की पेंशन योजना में सम्मिलित कराने, एन पी एस एवं यू पी एस के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, पेंशन का अपडेशन करने, सार्वभौमिक पेंशन प्रणाली लागू करने, पेंशन फंडों के निजीकरण पर रोक लगाने तथा आम बीमा निगम में पारिवारिक पेंशन में 30% की समान दर से वृद्धि, आम बीमा में प्रबंधन का योगदान 10 से बढ़ाकर 14 प्रतिशत करने सहित अन्य प्रमुख मांगों पर जारी संघर्ष को तीव्र करने की घोषणा की गई l 

इस सभा की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष  श्रीकांत पेंढारकर ने की l सभा का संचालन  संगठन के महासचिव  अतुल देशमुख ने किया।।
 सभा के मुख्य वक्ता सेंट्रल जोन इंश्योरेन्स एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव  धर्मराज महापात्र ने विस्तार में संसद में प्रस्तुत बीमा संशोधन विधेयक की जानकारी देते हुए कहा कि 100% एफ डी आई सहित अन्य प्रावधानों का देश भर में व्यापक विरोध जारी है l  इस विधेयक के खिलाफ जारी लड़ाई में बीमा पेंशनर्स से भी शामिल होने का आव्हान किया l 
 रायपुर डिवीजन इंश्योरेंस एम्पलाईज यूनियन के महासचिव सुरेन्द्र शर्मा ने  कहा कि  बीमा कर्मचारी व पेंशनर्स इन दोनों मुद्दों पर एक साथ संघर्ष करेंगे l


अन्य पोस्ट