ताजा खबर
मुठभेड़ : तीन नक्सली ढेर
18-Dec-2025 11:17 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर/ सुकमा, 18 दिसंबर। सुकमा जिले के गोलापल्ली इलाके की पहाड़ियों में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए। मृत नक्सलियों की पहचान कर ली गई है।
घटना गुरुवार की सुबह 5 से 6 बजे के बीच में DRG और माओवादी के बीच सुकमा जिले के गोलापल्ली इलाके में मुठभेड़ हुई।
मुठभेड़ में किस्टराम एरिया कमेटी के सदस्य तीन नक्सली मारे गए। उनके नाम माडवी जोगा, सोढ़ी बांदी, किस्टाराम एरिया कमेटी, नूप्पो (महिला) बताए जा रहे हैं।
यह कार्रवाई बस्तर डिवीजन में चल रहे एंटी‑नक्सल ऑपरेशन का हिस्सा है। बता दे कि सुकमा जिले में 3 दिसंबर 2025 को बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर हुई मुठभेड़ में 12 माओवादी मारे गए और 3 जवान शहीद हुए थे । ऐसे ही लगातार सर्च‑ऑपरेशन और कोबरा-डीआरजी की संयुक्त टीमों के कारण माओवादी नेटवर्क पर दबाव बढ़ रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


