ताजा खबर

मनरेगा का नाम बदलने पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल, केंद्र पर लगाए ये आरोप
18-Dec-2025 9:23 AM
मनरेगा का नाम बदलने पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने उठाए सवाल, केंद्र पर लगाए ये आरोप

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह विकसित भारत- जी राम जी बिल लाने पर तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

उन्होंने कि मनरेगा योजना से 'महात्मा गांधी का नाम हटाना बीजेपी की नज़रों में उनके महत्व को दर्शाता है'.

अभिषेक बनर्जी ने केंद्र सरकार पर मनरेगा योजना के तहत 'पश्चिम बंगाल का पैसा रोकने' का भी आरोप लगाया.

उन्होंने कहा, "मनरेगा में बंगाल का क़रीब 50 हज़ार करोड़ रुपये ड्यू है. चार-पांच साल से ये पैसा केंद्र ने रोक रखा है. योजना का नाम बदलने से क्या होगा, आपकी जवाबदेही कहां है?"

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा, "महात्मा गांधी का नाम ही हटा देना, ये दर्शाता है कि मोदी और बीजेपी सरकार की नज़रों में महात्मा गांधी का क्या महत्व है."

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मनरेगा योजना की जगह विकसित भारत- गारंटी फ़ॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी विकसित भारत- जी राम जी बिल 2025 को लोकसभा में पेश किया.

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इस बिल का विरोध किया है. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट