ताजा खबर

पीएम मोदी ओमान पहुंचे, रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री ने किया स्वागत
18-Dec-2025 9:19 AM
पीएम मोदी ओमान पहुंचे, रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री ने किया स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इथियोपिया के बाद ओमान पहुंच गए हैं. ओमान के रक्षा मामलों के उप प्रधानमंत्री सैयद शिहाब बिन तारिक अल सईद ने उनका स्वागत किया.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "ओमान के मस्कट पहुंचा. ओमान का भारत के साथ स्थायी दोस्ती और गहरे ऐतिहासिक संबंध हैं. इस दौरे से सहयोग के नए रास्ते तलाशने और हमारी साझेदारी को नई गति देने में मदद मिलेगी."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चार दिवसीय विदेश यात्रा पर है. इससे पहले वह दो दिन के जॉर्डन दोरे पर थे.

इसके बाद वह इथियोपिया गए और अब वह ओमान पहुचे हैं. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट