ताजा खबर

शीत सत्र खत्म, बजट सत्र फरवरी के अंतिम सप्ताह से
17-Dec-2025 10:01 PM
शीत सत्र खत्म, बजट सत्र फरवरी के अंतिम सप्ताह से

रायपुर, 17 दिसंबर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के 4 दिवसीय शीतकालीन सत्र का आज अवसान हो गया। यह नवा रायपुर के न‌ए भवन का पहला सत्र था। समापन मौके पर स्पीकर रमन सिंह ने परंपरा अनुसार अगले सत्र की संभावित समय की घोषणा की। डा सिंह के अनुसार छठवीं विधानसभा का तीसरा बजट सत्र  फरवरी 26 के अंतिम सप्ताह से आहूत किया जा सकता है।  समापन अवसर को सीएम विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, आदि ने भी संबोधित किया।


अन्य पोस्ट