ताजा खबर
रायपुर, 17 दिसंबर। कांग्रेस शासन में हुए शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया और पूर्व आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा के बीच हुए व्हाट्सऐप चैट अब ईडी के हाथ लगे हैं।
ईडी ने सौम्या को दोबारा गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है वहीं टूटेजा जेल याफ़्ता हैं।
इन चैट्स के अनुसार, सौम्या चौरसिया ने लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल को लेकर अनिल टुटेजा से शिकायत की थी। इन बातचीत में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब घोटाला मामले में अहम सबूत के तौर पर पेश किया है।
ईडी सूत्रों ने बताया कि ये व्हाट्सऐप चैट्स पहले ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ कोर्ट में पेश किए गए चालान का हिस्सा हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि इन चैट्स से घोटाले से जुड़े किरदारों, आपसी संपर्क और लेन-देन की कड़ियों को समझने में मदद मिली है। सूत्रों के मुताबिक, ईडी अब इन डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर शराब घोटाले में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है।


