ताजा खबर

3 नाबालिग समेत 4 चाकूबाज गिरफ्तार, बेचने वाले पर भी कार्रवाई
17-Dec-2025 7:53 PM
3 नाबालिग समेत 4 चाकूबाज गिरफ्तार, बेचने वाले पर भी कार्रवाई

रायपुर, 17 दिसंबर। आपसी विवाद पर  मारपीट कर धारदार वस्तु से हमला वाले 1 आरोपी के साथ 3 नाबालिग गिरफ्तार कर लिए गए। इन्हें अमानक चाकू बिक्री करने वाले दुकान संचालक के विरूद्ध भी  प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई।
 
विकास अवधिया ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार उसे सोमवार पूर्वाह्न 1.00 बजे खबर  मिली  कि उसके पुत्र प्रखर अवधिया को कुछ लड़कों  द्वारा मारपीट करने से चोट आयी है। जो मेकाहारा अस्पताल में भर्ती है। इस पर प्रार्थी  मेकाहारा अस्पताल जाकर अपने पुत्र प्रखर अवधिया से मिलकर पूछा तो उसके पुत्र ने बताया कि वह सुबह करीबन 10ः30 बजे दुर्गा महाविद्यालय के सामने खडा था। उसी समय वासु सोनी अपने साथियों के साथ आकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दे पेचकस, लोहे का स्टीक एवं किसी धारदार वस्तु से मारकर उसे चोट पहुंचाया।  इस रिपोर्ट पर थाना मौदहापारा में  धारा 296, 115(2), 351(2), 118(2), 3(5) दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। बुधवार को  धनराज सोनी उर्फ वासु के साथ तीनों नाबालिगों को पकड़ा गया।
 
इनसे चाकू, लोहे का स्टीक, पेचकस एवं स्प्लेण्डर बाइक जप्त किया गया। चाकू के संबंध में पूछताछ में  गोलबाजार  स्थित दुकान से क्रय करना बताया । इस पर दुकान संचालक को अमानक चाकू विक्रय करने पर उसके दुकान में रखे  05 अमानक चाकू जप्त कर दुकान संचालक के विरूद्ध थाना गोलबाजार में प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् कार्यवाही किया गया।
 
गिरफ्तार
 
01. धनराज सोनी उर्फ वासु 19 निवासी अवधियापारा पुरानी बस्ती थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
 
02. 3 नाबालिग।

अन्य पोस्ट