ताजा खबर

नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो भेजने वाला महाराष्ट्र से गिरफ्तार
17-Dec-2025 7:51 PM
नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो भेजने वाला महाराष्ट्र से गिरफ्तार

रायपुर, 17 दिसंबर। नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो भेजने वाला मोईन बालम सैय्यद उर्फ मोईन काजी 19 खटोड कॉलोनी कोल्हार रोड के पास बेलापुर अहमद नगर (अहिल्यानगर) महाराष्ट्र को खरोरा पुलिस गिरफ्तार कर लाई है। इसने स्नेपचैट के माध्यम से  अश्लील फोटो मंगाता था। उससे घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त किया गया। उसके विरुद्ध धारा:-79,351(4),87 BNS 67-ख IT ACT, 12 पाक्सो एक्ट दर्ज किया गया है।

युवती के परिजनों ने 12 दिसंबर को  रिपोर्ट दर्ज कराया था । पुलिस ने बताया कि 2 दिसंबर को शाम 07:22 बजे  मोबाईल नंबर (गोपनीय) में 9156845630, 9270539780 में किसी मोईन काजी नाम के लड़के द्वारा इसकी नाबालिग लड़की/पीड़िता का अश्लील नग्न फोटो को वाट्सअप में भेजकर टेक्स्ट मैसेज करके गंदी गाली गलौज किया है। इस रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। प्रार्थी का  स्क्रीनटच मोबाईल में वाट्सअप के माध्यम से मोबाईल नंबर 9270539780 द्वारा भेजे गये पीड़िता का सामान्य तथा अश्लील नग्न  दिखता हुआ  9156845630 से टेक्ट्स मैसेज में गाली गलौज किये गये गवाहो के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को पकड़ने टीम भेजी गई।  जहां उसके मिलने पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपराध करना स्वीकार किया।  आरोपी मोईल बालम सैय्यद उर्फ मोईन काजी के पेश करने पर घटना में प्रयुक्त वीवो कंपनी का वी-29 स्कीनटच मोबाईल पुरानी इस्तेमाली सिम लगा हुआ है। उक्त मोबाईल में स्नैपचैट एप्प मौजुद है जिसमें डार्लिंग नाम से फाईल चैट के अंदर पीड़िता के साथ किये गये अश्लील बातचीत, सामान्य व अश्लील फोटो मिले । उसे  न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।


अन्य पोस्ट