ताजा खबर
मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले 5 गिरफ्तार, जेसीबी जब्त
17-Dec-2025 6:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 दिसंबर। टिकरापारा के धरमनगर में बजरंग बली की मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
नीतू सोनी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 15-16 दिसंबर की दरम्यानी रात्रि टिकरापारा धरम नगर गणेश चौक पीपल पेड के नीचे चबूतरा में स्थित हनुमान भगवान की मूर्ति को अरिहंत पारख व अन्य द्वारा जेसीबी से तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के साथ ही गौशाला में भी तोडफोड की गयी । इस पर आरोपियों के विरूद्ध धारा 298, 351(2), 3(5) दर्ज कर तलाश की जा रही थी। और आज सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेसीबी को जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी -
01. अरिहंत पारख पिता नरेन्द्र पारख उम्र 31 साल निवासी डी-क्वॉड सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर।
02. मोहित लखेर पिता श्रीराम नारायण लखेर 32 निवासी ग्राम व पोस्ट मिरगौती थाना रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश। हाल पता - साकिन सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी ।
03. भूपेश केंवट पिता रूप सिंह केंवट 19 निवासी संजय नगर सराईपाली महासमुन्द। हाल पता - सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
04. गणेश कुर्रे पिता धु्रवा कुर्रे 20 निवासी ग्राम सकरी जिला सक्ती। हाल पता - सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
05. मेहराब खान पिता रत्ती खान 21 निवासी ग्राम बिछोर थाना पुनहाना जिला नूंह हरियाणा। हाल पता - फुण्डहर चौक करण साहू का मकान थाना माना ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


