ताजा खबर

मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले 5 गिरफ्तार, जेसीबी जब्त
17-Dec-2025 6:47 PM
मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले 5 गिरफ्तार, जेसीबी जब्त

रायपुर, 17 दिसंबर। टिकरापारा के धरमनगर में  बजरंग बली की मूर्ति तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
 
नीतू सोनी ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार 15-16 दिसंबर की दरम्यानी रात्रि टिकरापारा धरम नगर गणेश चौक पीपल पेड के नीचे चबूतरा में स्थित हनुमान भगवान की मूर्ति को अरिहंत पारख व अन्य द्वारा जेसीबी से तोड़कर धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने के साथ ही गौशाला में भी तोडफोड की गयी । इस पर  आरोपियों के विरूद्ध  धारा 298, 351(2), 3(5) दर्ज कर तलाश की जा रही थी। और आज सभी 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर  जेसीबी को  जप्त  किया गया। 
 
गिरफ्तार आरोपी -
 
 01. अरिहंत पारख पिता नरेन्द्र पारख उम्र 31 साल निवासी डी-क्वॉड सिविल लाईन थाना सिविल लाईन रायपुर।
 
02. मोहित लखेर पिता श्रीराम नारायण लखेर  32 निवासी ग्राम व पोस्ट मिरगौती थाना रामनगर जिला सतना मध्य प्रदेश। हाल पता - साकिन सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी । 
 
03. भूपेश केंवट पिता रूप सिंह केंवट 19 निवासी संजय नगर सराईपाली महासमुन्द। हाल पता - सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
 
04. गणेश कुर्रे पिता धु्रवा कुर्रे  20 निवासी ग्राम सकरी जिला सक्ती। हाल पता - सड्डू पेट्रोल पंप के पास पंडरी रायपुर।
 
05. मेहराब खान पिता रत्ती खान  21 निवासी ग्राम बिछोर थाना पुनहाना जिला नूंह हरियाणा। हाल पता - फुण्डहर चौक करण साहू का मकान थाना माना ।

अन्य पोस्ट