ताजा खबर
छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 17 दिसंबर । शराब घोटाले में सौम्या चौरसिया की दूसरी बार गिरफ्तारी के बीच 11 महीने से जेल याफ़्ता पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को भी आज ईडी के स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट परिसर में लखमा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बार बार बोलने के बाद आज पेश किया गया। उन्हें बीपी, शुगर, हार्ट के साथ घुटने में भी परेशानी रहती है। जेल में ठीक नहीं लगने के साथ तबीयत खराब होने का भी हवाला दिया.
कवासी लखमा को 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था। दो माह पहले हाल ही में ईडी ने कवासी लखमा के खिलाफ चार्जशीट भी पेश किया था। इसी कड़ी में आज कवासी लखमा को ईडी के स्पेशल कोर्ट में सुनवाई के लिए पेश किया गया.
चर्चा में विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के सवाल पर लखमा ने कहा – क्या करें? मैने विधानसभा में बस्तर की बात उठाई थी, इसलिए ही तो जेल में रखा है
इस संबंध में मैने राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था।


