ताजा खबर

धर्मांतरण रोकने वाला विधेयक अब बजट सत्र में आएगा
16-Dec-2025 8:18 PM
धर्मांतरण रोकने वाला विधेयक अब बजट सत्र में आएगा

रायपुर, 16 दिसंबर। प्रदेश में धर्मांतरण रोकने वाला विधेयक शीतकालीन सत्र में पेश नहीं किया जा रहा है। अब यह विधेयक फरवरी में होने वाले बजट सत्र में पेश और पारित किया जाएगा। विधेयक पेश करने संबंधी सूचना 

गृहमंत्रालय ने आज भी विधानसभा सचिवालय को नहीं दी है। और कल शीतकालीन सत्र का अंतिम दिन है। यह विधेयक मानसून सत्र में भी पेश नहीं किया जा सका था। 
सूत्रों के मुताबिक विधेयक के प्रारूप में कभी क‌ई प्रावधान जोड़ने शेष होने के कारण अभी विधेयक को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। सचिवालय के सूत्रों ने पुष्टि की है कि कल यह विधेयक पेश नहीं किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट