ताजा खबर

आईपीएल ऑक्शन 2026: तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना 18 करोड़ रुपये में बिके
16-Dec-2025 6:38 PM
आईपीएल ऑक्शन 2026: तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना 18 करोड़ रुपये में बिके

आईपीएल ऑक्शन 2026 में श्रीलंका के तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18 करोड़ रुपये में खरीदा है.

आईपीएल ऑक्शन के तेज़ गेंदबाज़ों के सेट में न्यूज़ीलैंड के जैकब डफ़ी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है.

वहीं दक्षिण अफ़्रीकी गेंदबाज़ अनरिख़ नॉखिये को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा है.

इनके अलावा न्यूज़ीलैंड के मैट हेनरी, भारत के आकाश दीप और शिवम मावी, दक्षिण अफ़्रीका के गेराल्ड कोएत्ज़ी, ऑस्ट्रेलिया के स्पेंसर जॉनसन और अफ़ग़ानिस्तान के फ़ज़लहक़ फ़ारूक़ी बिना बिके रह गए. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट