ताजा खबर

...विधायक तोडक़र लाओ, हम आपको मुख्यमंत्री बनाएंगे
16-Dec-2025 6:14 PM
...विधायक तोडक़र लाओ, हम आपको मुख्यमंत्री बनाएंगे

विधानसभा में हास-परिहास

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 16 दिसंबर। विधानसभा में मंगलवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान हास-परिहास के बीच कांग्रेस सदस्य श्रीमती संगीता सिन्हा ने पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर को सरकार तोडऩे का ऑफर दिया। उन्होंने यह कह दिया कि आप 15 विधायक तोडक़र लाइए हम आपको मुख्यमंत्री बनाएंगे।

चर्चा की शुरूआत में अजय चंद्राकर के  बीच राम कुमार यादव नोंक झोंक हुई। राम कुमार यादव को अजय चंद्राकर ने पूछा कि राहुल गांधी ने सरकार में दो प्रकार के घोड़े की प्रजाति बताई है आप कौन से हो ..? इस पर राम कुमार यादव ने कहा मेरा वहीं हाल है जो आपका उधर है। इसी बीच कांग्रेस के सदस्य संगीता सिंहा ने तंज कस कहा कि बीजेपी वाले आपको मंत्री कभी नहीं बनाएंगे। आप 15 विधायक तोड़ कर लाओ हम आपको मंत्री क्या मुख्यमंत्री बना देंगे।

इस तरह सदन में विपक्षी सदस्यों ने बार बार अजय चंद्राकर को सरकार की आलोचना खुल कर को भी कहा। इसके साथ सदन में सरकार छोड़ो सरकार तोड़ो और मुख्यमंत्री बनाने की चर्चा होती है।


अन्य पोस्ट