ताजा खबर
आईएएस फेरबदल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 दिसंबर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस कड़ी में आधा दर्जन कलेक्टर बदले गए हैं। इनमें बेमेतरा, कोरबा, सरगुजा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, और सुकमा शामिल हंै।
सरगुजा कलेक्टर भोसकर विलास संदीपन को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर किया गया है। इसी तरह रणबीर शर्मा को एनआरएचएम का एमडी बनाया गया है। शर्मा बेमेतरा कलेक्टर थे। खास बात ये है कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर से विवाद के बाद कलेक्टर अजीत बसंत को कोरबा से तबादला कर सरगुजा कलेक्टर बनाया गया है। इसी तरह दंतेवाड़ा कलेक्टर कुणाल दुंदावत को कोरबा, सुकमा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा भेजा गया है। यही नहीं, नारायणपुर कलेक्टर प्रतिष्ठा मंमगाई को बेमेतरा कलेक्टर बनाया गया है।
यही नहीं, अपर कलेक्टर नम्रता जैन को नारायणपुर कलेक्टर, और बिलासपुर नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार को सुकमा कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा प्रकाश कुमार सुर्वे एडिशनल कलेक्टर को आयुक्त बिलासपुर, और गजेन्द्र सिंह ठाकुर को जिला पंचायत सीईओ धमतरी के पद पर पदस्थ किया गया है। यही नहीं रोमा श्रीवास्तव को उपसचिव मंत्रालय बनाकर भेजा गया है।




