ताजा खबर

दरभंगा के विधायक संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष
16-Dec-2025 10:34 AM
दरभंगा के विधायक संजय सरावगी बने बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष

यूपी बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने के एक दिन बाद पार्टी ने सोमवार को बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त कर लिया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में विधायक संजय सरावगी को बीजेपी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की जानकारी दी गई है.

इस पत्र में बताया गया है, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने संजय सरावगी, विधायक को बीजेपी बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी."

संजय सरावगी दरभंगा के विधायक हैं. वह दिलीप जायसवाल की जगह लेंगे, जो बिहार सरकार में मंत्री हैं.

रविवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री और सात बार के लोकसभा सांसद पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

वहीं रविवार को ही बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

नितिन नबीन ने आज सोमवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया. (bbc.com/hindi)


अन्य पोस्ट