ताजा खबर
दिल्ली की एयर क्वालिटी आज भी 'गंभीर' स्तर पर, इतना रहा एक्यूआई
16-Dec-2025 8:51 AM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
राजधानी दिल्ली में हवा की क्वालिटी 'गंभीर' स्तर पर बनी हुई है. मंगलवार को भी दिल्ली के कई इलाकों का एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 400 पार रहा.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक़, दिल्ली के अलग-अलग इलाक़ों में मंगलवार सुबह आठ बजे इतना रहा एक्यूआई:
आनंद विहार - 406
अशोक विहार - 410
बवाना - 403
बुराड़ी - 376
चांदनी चौक - 380
आईटीओ - 402
मुंडका - 426
नजफ़गढ़ - 348
नरेला - 388
रोहिणी - 356
शादीपुर - 355
वज़ीरपुर - 426
401 से 500 के बीच के एक्यूआई को 'गंभीर' और 301 से 400 के बीच के एक्यूआई को 'बहुत ख़राब' श्रेणी का माना जाता है.
बीते हफ़्ते शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी सीवियर (गंभीर) होने के बाद यहां ग्रैप-4 (ग्रेडेड रेस्पॉन्स एक्शन प्लान) लागू कर दिया गया था. (bbc.com/hindi)
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


