ताजा खबर
ओपी ने पेश किया 35 हजार करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट
15-Dec-2025 4:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 15 दिसंबर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोमवार को विधानसभा में वर्ष-2024-25 के लिए पहला अनुपूरक बजट पेश किया। इसमें 35 हजार करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। यह अब तक का सबसे बड़ा प्रथम अनुपूरक बजट होगा। इससे पहले पिछले वर्ष जुलाई में सरकार ने 7 हजार 329 करोड़ का था। बताया गया है कि इस अनुपूरक बजट के जरिए सरकार ने कई विभागों को बड़ी धनराशि दी है। यहां बता दें कि सरकार ने बीते मानसून सत्र में अनुपूरक बजट नहीं लाया था। वहीं पिछले बजट सत्र में चौधरी ने 1.65 लाख करोड़ का वार्षिक बजट पेश किया था। अनुपूरक बजट पर चर्चा होने के बाद कल मंगलवार को पारित किया जाएगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


